केनरा रोबेको की प्रदेश ‘निवेश बस यात्रा’ शुरू

जयपुर| केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने राजस्थान में ‘निवेश बस यात्रा’ शुरू की है। इसका उद्देश्य म्यूचुअल फंड निवेश के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और वित्तीय जानकारी देना है। केनरा रोबेको के एमडी रजनीश नरूला ने बताया कि यह बस जयपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, उदयपुर और जोधपुर जैसे प्रमुख शहरों का दौरा करेगी। लोगों से सीधे जुड़कर निवेश से जुड़ी बातें समझाएगी। इससे वित्तीय तंत्र मजबूत होगा। इससे पहले केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और असम में ऐसी पहल की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *