शुभम के 20 गेंद पर 51 रन, राजस्थान जीता

सलामी बल्लेबाजी शुभम गढ़वाल (51 रन, 20 गेंद, 5 चौके, 4 छक्के) और कुणाल राठौड़ (33* रन, 18 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का) की शानदार बल्लेबाजी से राजस्थान ने अहमदाबाद में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के शुक्रवार को खेले गए मैच में त्रिपुरा को 5 विकेट से पराजित किया। राजस्थान की यह लगातार दूसरी जीत है। पहले मैच में राजस्थान ने तमिलनाडु को पराजित किया था। त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/7 रन बनाए। कप्तान मुरा सिंह ने 40, हनुमान विहारी ने 36 और श्रीदम पॉल ने 37 रन बनाए। कमलेश नागरकोटी ने 34/3, अशोक शर्मा ने 18/2 विकेट लिए। जवाब में राजस्थान ने 7 गेंदें शेष रहते 171/5 रन बनाकर मैच जीत लिया। भरत शर्मा ने 22, महिपाल लोमरोर ने 18 और कप्तान मानव सुथार ने 16* रन बनाए। स्वप्निल सिंह ने 42/3 और वी.के. साहा ने 27/2 विकेट लिए। हरियाणा ने पंजाब को सुपर ओवर में हराया हरियाणा ने पंजाब को सुपर ओवर में हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। पंजाब ने 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अनमोलप्रीत (37 गेंद, 81) की पारी से अच्छी शुरुआत की। लेकिन युजवेंद्र चहल ने सलिल अरोड़ा और निहाल वढेरा को आउट कर मैच पलट दिया। पंजाब की पारी दबाव में बिखरती गई और 207/7 तक ही पहुंची। फिर सुपर ओवर में पंजाब सिर्फ एक रन बना सका। हरियाणा ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर जीत हासिल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *