कामडारा|कामडारा थाना चौक व मिशन चौक के समीप एमवीआइ अजय रोबिन सिंह और प्रदीप तिर्की के नेतृत्व में कामडारा मिशन चौक में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच में दोपहिया और चार पहिया समेत भारी वाहनों का कागजात और हेलमेट का सघन जांच करते हुए लगभग 65हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।वही संत मेरिज इंग्लिश मीडियम विद्यालय की स्कुल बस को भी रोक कर कागजात की मांग किया तो चालक के द्वारा बताया गया कि गाड़ी का सारा पेपर फेल है। वही एमभीआइ के द्वारा बस चालक को कहा गया कि बस मालिक गुमला डीटीओ आफिस आकर स्कूल में चलने वाली सभी बसों का पेपर जमा करे नहीं तो बस मालिक के उपर कार्रवाई की आयेगी। क्योंकि स्कुल बस किसी तरह दुर्घटना का शिकार होती हैं तो बच्चे के परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। दोनो पदाधिकारियो ने बताया कि इस तरह का वाहन जांच हमेशा होगी टेम्पू चालक सीट से अधिक सवारी न उठाये और सड़क सुरक्षा का ध्यान रखें नहीं तो टेम्पु जब्त कर लिया जाएगा।इस मौके पर कामडारा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन दल बल के साथ मुस्तैद थे।


