स्वदेशी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर दिया जोर

भास्कर न्यूज | कवर्धा कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं स्वदेशी जागरण मंच की स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का शहर में स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, व्यापारी, विद्यार्थी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पदाधिकारियों ने भारत माता के चित्र पर पूजा-अर्चना कर रथयात्रा की शुरुआत की। नगर पालिका अध्यक्ष ने भगवा ध्वज दिखाकर रथ को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। जहां से गंगानगर और भगवा चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। यहां विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एवं कैट के महामंत्री मनोज सिंह ठाकुर ने भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की बात की। नवीन बाजार में किराना व्यापारी संघ ने रथ यात्रा का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष दीप शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष वनीत सिंह सलूजा और जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी ने व्यापारियों और नागरिकों से स्वदेशी को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आग्रह करते हुए अपनी बातें रखी। महावीर स्वामी चौक में कपड़ा व्यापारी संघ और सराफा व्यापारी संघ के सूचित बोथरा, सूरज बोथरा सहित अन्य सदस्यों ने स्वदेशी आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ठाकुर समाज के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के कैलाश शर्मा और बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन श्रीवास्तव ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को समय की मांग बताया। कार्यक्रम के बाद रथ यात्रा ने बेमेतरा जिले की ओर रवाना हुए। पीजी कॉलेज के ग्राउंड में स्वदेशी उत्पाद के महत्व की जानकारी दी रथ सर्वप्रथम कॉलेज ग्राउंड पहुंचा। जहां विद्यार्थियों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के महत्व, विदेशी वस्तुओं के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को स्वदेशी संबंधी पत्रक वितरित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रवंशी ने सभी को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। जसविंदर बग्गा और जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रिंकेश वैष्णव ने भी स्वदेशी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कैट के उपाध्यक्ष आकाश आहूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह खुराना (दारा), स्वदेशी जागरण मंच के अतुल देशलहरा, कार्यकारी अध्यक्ष वनीत सिंह सलूजा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, योग गुरु लेखु राम चंद्रवंशी सहित नगरवासी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *