सामाजिक विज्ञान के मॉडल का प्रदर्शन किया

डौंडी| राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय में शैक्षिक प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश्वर साहू एवं शिक्षकगणों द्वारा दीप प्रज्वलन और संविधान की प्रति व डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया, डॉ. अंबेडकर व संविधान निर्माताओं की भूमिका, संविधान सभा की विशेषताएँ तथा नागरिकों के मौलिक अधिकार, कर्तव्य और मूल्यों पर विस्तृत परिचर्चा की गई। शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। शैक्षिक प्रदर्शनी में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने संस्कृति, कला, सामाजिक मुद्दों, संवैधानिक उपचारों और महापुरुषों की शिक्षाओं से जुड़े मॉडलों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया। वहीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने यूरेनियम आधारित न्यूक्लियर ऊर्जा मॉडल, कार्बन अवशोषण मॉडल, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, ज्वालामुखीय गतिविधियाँ, प्रदूषण नियंत्रण तथा संधारणीय विकास जैसे विषयों को अत्यंत सरल और व्यवहारिक रूप में प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. योगेश्वर साहू ने की तथा मंच संचालन देवेश मेश्राम ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *