बालोद| जिला पंचायत सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। सभी उपस्थित जनों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का संविधान मात्र कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के उन चार मूल स्तंभों का प्रतीक है जिन पर आधुनिक, समावेशी और प्रगतिशील भारत खड़ा है। जिला पंचायत के उपसंचालक काव्या जैन ने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान निर्माताओं के अद्वितीय योगदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष तोमन साहू, जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, चंद्रिका साहू, प्रभा नायक, चुन्नी मानकर, लक्ष्मी साहू उपस्थित रहे।


