इंदौर में लेडी डॉन और निलंबित जेल प्रहरी गिरफ्तार:ड्रग्स सप्लाई के लिए हाई प्रोफाइल पार्टियों में डांस; राजस्थान से तस्करी का खुलासा

इंदौर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में 20 वर्षीय लेडी डॉन श्रुति निषाद और उसके साथी निलंबित जेल प्रहरी दीपक यादव को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 20.30 ग्राम ब्राउन शुगर, 10.22 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक होंडा अमेज कार जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, श्रुति हाई प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करती थी और डांस परफॉर्म भी करती थी। वह खुद भी नशे की आदी थी और उस पर पहले से मारपीट व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार शाम MR 4 रोड पर घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर के युवाओं को सप्लाई करते थे। श्रुति को अपने नेटवर्क में ‘लेडी डॉन’ के नाम से जाना जाता है। दूसरा आरोपी निलंबित जेल प्रहरी, पत्नी ने भी केस दर्ज कराया पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक यादव (37 साल) निवासी मॉडल विलेज कॉलोनी इंदौर अलीराजपुर में जेल प्रहरी है, वह लंबे समय से ड्यूटी से गायब था। इसके पहले देवास और इंदौर की सेंट्रल जेल में पदस्थ रह चुका है। उसे पिता की मौत के बाद 2009 में अनुकंपा नियुक्ति मिली है। दीपक पर पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के चलते एफआईआर दर्ज करा चुकी है। जेल प्रहरी से पूछताछ की जा रही है कि उसका जेल में भी ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क तो नहीं है। दीपक के संबंध में जेल अधिकारियों को भी सूचना दी जा रही है। लेडी डॉन और निलंबित जेल प्रहरी ऐसे करीब आए पुलिस ने बताया कि पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के केस के बाद दीपक को जेल विभाग ने निलंबित कर दिया। इसके बाद वह बाण गंगा में अपनी मौसी के यहां आकर रहने लगा। वह पुलिस की वर्दी पहने रहता था लेकिन उसे ड्रग्स की लत लग चुकी थी। इसके चलते वह लेडी डॉन के संपर्क में आया, यहीं से दोनों मिलकर राजस्थान से ड्रग्स लाने लगे। इस ड्रग्स को वे खुद भी लेते और सप्लाई भी करते थे। पुलिस ने माना कि दीपक ड्रग्स तस्करी के दौरान टोल नाका और पुलिस की चैकिंग के दौरान अपने आई कार्ड का इस्तेमाल करता था ताकि उसे कोई रोक-टोक नहीं कर सके। इतना ही नहीं दीपक की गाड़ी पर पुलिस भी लिखा था, जिससे किसी को उस पर शक न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *