बाड़मेर मस्जिद दानपत्र से की चोरी, एक चोर गिरफ्तार:1500 रुपए किए बरामद, सरणु, सिणधरी और बालोतरा मंदिरों में भी चोरी कबूली

बाड़मेर जिले की सदर पुलिस ने ऑपरेशन खुलासा के तहत दरगाह में चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। वहीं दानपेटी से चुराए रुपए को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने 5 दिन बाद आरोपी को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार सांजटा, सिधियों की ढाणी निवासी हनीफ पुत्र सिदीक पुजारी ने सदर थाने में 23 नवंबर को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि गांव सांजटा सिंधियों की ढाणी में मिठे फकीर की दरगाह में रखे दानपात्र पेटी को चोरी कर दान-पत्र में रखे हजारों रुपए चुरा कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। जांच शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सदर थानाधिकारी करतारसिंह के नेतृत्व में चवा प्रभारी एएसआई गोरधनराम मय टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर संदिग्ध सचिन उर्फ सुशील पुत्र पुत्र छगुराम उर्फ छगनलाल जाति भील निवासी सरणु भीमजी पुलिस थाना सदर जिला बाडमेर को डिटेन किया गया। उससे पूछताछ करने पर सांजटा गांव में मिठे फकीर की दरगाह में दानपात्र चोरी करना स्वीकार किया गया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ कर उससे 1500 रुपए कैश बरामद किए। बाड़मेर बालोतरा में मंदिर और मस्जिद में कर चुका चोरियां आरोपी सचिन उर्फ सुशील ने पूछताछ में बताया कि सरणु, सिणधरी व बालोतरा के आसपास के इलाकों में मंदिर ओर मस्जिद में चोरी करना स्वीकार किया गया। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कार्रवाई में कांस्टेबल घेवरराम, भजनलाल, सुरेश कुमार शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *