बालाघाट में खापा कैप के पास धान चोरी:6 आरोपी गिरफ्तार, 22 बोरियां जब्त, पुलिस और विभागीय जांच जारी

बालाघाट में परिवहन कर्ताओं के वाहन चालकों की संलिप्तता से धान चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते दिनों लालबर्रा क्षेत्र के बाद शुक्रवार की रात भी ऐसा ही मामला सामने आया, जब एक ट्रक से सोसायटियों से खरीदी गई धान को कैप में जमा करने से पहले चोरी कर लिया गया। जांच के बाद दर्ज होगा मामला: पुलिस शुक्रवार रात 10:30 बजे से शनिवार सुबह 5:30 बजे तक खाद्य विभाग, राजस्व और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें वाहन चालक और उसके सहयोगी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। उनका कहना है कि खाद्य विभाग की रिपोर्ट और जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। वारासिवनी एसडीएम और एसडीओपी ने की निगरानी लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ट्रक चालकों की मदद से धान की बोरियों की चोरी हो रही है। सूचना के आधार पर वारासिवनी एसडीएम आरआर पांडे, एसडीओपी अभिषेक चौधरी, खाद्य निरीक्षक और पुलिस ने सादे कपड़ों में टीम बनाकर खापा कैप के पास कार्रवाई की। खाद्य विभाग कर रहा धान की जांच पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा, जिनमें वाहन चालक और अन्य शामिल हैं। टीम ने एक घर से भी लगभग 50 बोरियां बरामद कीं, जिन्हें संदिग्ध बताया जा रहा है। यह मकान मुख्य आरोपी के रिश्तेदार का है। खाद्य विभाग जांच कर रहा है कि यह धान उसकी उपज है या खरीदी गई। एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 22 बोरियां बरामद की गईं, जिन पर सोसायटियों से परिवहन की पर्ची लगी थी। मुख्य आरोपी के रिश्तेदार के यहां से 50 बोरियां, तौल कांटा, खाली बोरी और अन्य सामग्री भी मिली है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *