कुएं में पड़ा मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त:खेत पर काम करने गए ग्रामीणों ने देखा शव, FSL की टीम ने जुटाए सबूत

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके के एक कुएं में एक शव पड़ा मिला। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो, उन्होंने शव को कुएं में पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को रूपवास अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। FSL की टीम लिए सबूत रूपवास थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि चक सामरी गांव स्थित खेत के पास बने कुएं में के शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव की नहीं हुई शिनाख्त शव को रूपवास अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जिस कुएं में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था उस कुएं से सिंचाई के लिए पानी लिया जाता है। आसपास इलाके के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई लेकिन, किसी ने शव को नहीं पहचाना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *