जिला अस्पताल में सिर फोड़े, पेचकेस लेकर दौड़े:कार-स्कूटी की टक्कर के बाद कार वाले का सिर फोड़ा, अस्पताल में अर्द्धनग्न होकर घूमता रहा युवक

अलवर जिला अस्पताल में रात करीब 11 बजे हंगामा हो गया। 8 से 10 युवकों ने मिलकर एक युवक को पीटा। किसी के हाथ में पेचकस था किसी के हाथ में लाठी। बाद में पता चला कि जिस युवक की पिटाई की। उसने पहले कार सवार का सिर फोड़ दिया था और कार वाले ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। जिससे युवक की मां को चोट लगी थी। इस मामले में रात को कोतवाली पुलिस ने 6 जने को अरेस्ट किया है। दोनों तरफ से रिपोर्ट ली है। असल में जेल चौराहे के पास कार-स्कूटी की टक्कर हो गई थी। स्कूटी पर सवार मां-बेटे में से मां के सिर पर चोट आई थी। कार वाले वहां निकले तो स्कूटी सवार युवक ने कार चालक का सिर फोड़ दिया। उसके बाद कुछ युवकों ने आकर स्कूटी सवार युवक को अस्पताल में पीटा। जिसका वीडियो भी सामने आ गया। वीडियो में दो युवकों का सिर फूटा हुआ नजर आया है। वहीं महिला के सिर पर भी पट्‌टी बंधी है। दोनों तरफ के युवकों को चोट आने के बाद पुलिस ने 6 जनों को रात को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। धोबीगट्टा निवासी मोनू जोगी ने बतायास कि वह स्कूटी पर अपनी मां के साथ रात को किसी शादी समारोह में जा रहा था। जेल चौराहे के पास कार ने उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। जिससे मां के सिर में चोट लगी थी। लेकिन कार वाले मां को अस्पताल ले जाने की बजाय आगे निकल गए। मैं मां को अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज करा रहे थे। तब भारत सैनी के साथ कई अन्य युवक अस्पताल पहुंच गए और मारपीट कर दी। वहीं तीजकी रोड निवासी भारत सैनी ने बताया कि स्कूटी व कार की टक्कर के बाद माेनू जोगी व उसके अन्य साथी ने कार चालक का सिर फोड़ दिया। जबकि स्कूटी में टक्कर उनकी गलती से लगती थी। वे ओवर स्पीड जा रहे थे। इसके बावजूद हमने महिला को चोटिल देखकर उनकी मदद की थी। लेकिन कुछ दूरी पर मोनू ने हम पर हमला कर दिया। सिर पर वार करने से गंभीर चोट लगी। उसके बाद जिला अस्पातल में हम कई जने पहुंचे हैं। वहां भी मोनू ने हम पर फिर हमला किया। उसने एक युवक को पेचकस मार दिया। एक दूसरे युवक का भी सिर फोड़ दिया। उधर, मोनू जोगी का यह भी आरोप है कि ये युवक जेल चौराहे के पास शराब पी रहे थे। तब वहां से नशे में निकले तो स्कूटी को टक्कर दी है। टक्कर के बाद मां को अस्पताल भी लेकर नहीं आए। फिर हम अस्पताल में इलाज कराने आ गए। उसके बाद ये करीब 15 से 20 जने अस्पताल आए और मारपीट की है। इस मामले में कोतवाली के एएसआई इलियास का कहना है कि दोनों पक्षों का झगड़ा हुआ है। दोनों को शांति भंग में अरेस्ट किया है। दोनों पक्ष के लोग चोटिल हुए हैं। अब दोनों से रिपोर्ट लेकर जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *