बारिश के बाद सर्दी बढ़ी,1 दिसंबर से शुरू होगी कोल्ड-वेव:न्यूनतम तापमान15 डिग्री पहुंचा, 6 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में कल हुई बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है। उदयपुर समेत कई जिलों में आज और कल घने कोहरे का अलर्ट है। शादियों के सीजन के बीच बूंदाबादी ने लोगों को खासा परेशान किया। 1 दिसंबर से राजस्थान में उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने से कोल्ड-वेव शुरू होने की संभावना है। उदयपुर का न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान ग्रामीण समेत शहरी क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई। इससे पहले दिन में भी हल्के बादल छाए रहे। शनिवार को भी सुबह से हल्की धुंध और ठंडी हवा चल रही है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 27 नवंबर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस राजस्थान में एक्टिव हुआ है। इससे मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इसका असर उदयपुर संभाग में भी नजर आएगा। इससे आज भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम केंद्र, जयपुर में आज और कल (29-30 नवंबर) को राजस्थान के दक्षिणी व पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। कोहरे को लेकर 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया। इसके अलावा दिसंबर के पहले हफ्ते में पूरे राजस्थान में शीतलहर का येलो अलर्ट है। दरअसल राजस्थान और उत्तर-पश्चिम भारत में सर्दियों के मौसम में होने वाली बारिश को मावठ भी कहा जाता है, जो पश्चिमी विक्षोभ के कारण होती है। यह बारिश किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होती है, खासकर रबी की फसलों, जैसे गेहूं और सरसों के लिए, और इसी कारण इसे ‘सुनहरी बूंदें’ भी कहा जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *