सागर में 1 दिसंबर को गीता महोत्सव:वृंदावन बाग में 5100 लोग करेंगे गीता पाठ; CM का संबोधन लाइव दिखेगा

सागर जिले में 1 दिसंबर को गीता जयंती के मौके पर भव्य गीता महोत्सव मनाया जाएगा। जिले का मुख्य कार्यक्रम वृंदावन बाग मंदिर में आयोजित होगा। यहां 5100 लोग एक साथ श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ करेंगे। इसके अलावा विकासखंड मुख्यालयों पर भी 500-500 लोग सामूहिक रूप से गीता पाठ करेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर वाचन होगा। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और गीता के संदेशों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कृष्ण मंदिरों में होगी विशेष सजावट और रोशनी
गीता जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय के सभी श्रीकृष्ण मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। न्यास, गोपाल संस्थान और अन्य संस्थाओं के सहयोग से मंदिरों की साफ-सफाई, शृंगार और रोशनी की जाएगी। कलेक्टर ने बनाए नोडल अधिकारी
आयोजन की तैयारियों के लिए कलेक्टर संदीप जीआर ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी को और नगरीय क्षेत्र की जिम्मेदारी नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री को सौंपी गई है। आयोजन स्थल पर लगेंगी एलईडी स्क्रीन
अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल वृंदावन बाग मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला पंचायत सीईओ ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, पार्किंग, लाइटिंग और शौचालय की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वहां बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिससे मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *