हरिहर यादव बने बलरामपुर-रामानुजगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष:संगठन सृजन अभियान के तहत मिली नई जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत वाड्रफनगर निवासी हरिहर प्रसाद यादव को जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर-रामानुजगंज का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय और संगठनात्मक रूप से मजबूत माने जाने वाले श्री यादव की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। श्री हरिहर प्रसाद यादव वर्ष 1980 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्हें चार दशक से अधिक का राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव है। उनके कार्यकर्ताओं से गहरे जुड़ाव और क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया है, जिनमें 1983 से 1992 तक ब्लॉक युवक कांग्रेस वाड्रफनगर के अध्यक्ष, 1992 से 2005 तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वाड्रफनगर के महामंत्री और 2005 से 2020 तक इसी कमेटी के अध्यक्ष शामिल हैं। वर्ष 2020 से वे जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर-रामानुजगंज के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। हरिहर प्रसाद यादव का जन्म 18 जनवरी 1961 को हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय रामवृक्ष यादव है। उन्होंने एम.ए. और एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की है और पेशे से विधि व्यवसायी (वकील) हैं। उनका स्थायी पता ग्राम कोटराही, पोस्ट वाड्रफनगर, तहसील वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) है, और वे वर्तमान में नगर पंचायत वाड्रफनगर में रहते हैं। उनकी नियुक्ति से जिले में कांग्रेस संगठन को नई गति और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *