फाजिल्का में स्पोर्ट्समैन की बाजू तोड़ी:दूध लेकर वापस लौट रहा था, घर पर शिकायत करने को लेकर हुआ था विवाद

फाजिल्का के गांव में डबवाला कलां में दूध लेकर वापस लौट रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l जहां उसने बताया कि वह स्पोर्ट्समैन हैl हमलावरों ने उसकी बाजू तोड़ दी है l घायल नानक दास ने बताया कि वह गांव डबवाला कलां का रहने वाला है। आज सुबह वह दूध लेकर वापस घर लौट रहा था कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और पिटाई कर उसकी बाजू तोड़ दीl मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा हैl इससे पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था l नानक दास का कहना है कि कुछ समय पहले गांव के कुछ लोग उसके खिलाफ उसके चाचा के घर पर शिकायत करने गए कि वह उनके साथ भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल करता है l लेकिन उसके द्वारा ऐसा कुछ नहीं किया गयाl इसी बात को लेकर विवाद पैदा हुआ और आज जब वह दूध लेकर घर लौट रहा था तो उक्त लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की और उसकी बाजू तोड़ दी l उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना अरनीवाला के एसएचओ अंग्रेज कुमार का कहना है कि एमएलआर आने के बाद इस मामले में जांच पड़ताल कर बनती कार्रवाई की जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *