सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन:मौसम विभाग ने दिसंबर से कड़ाके सर्दी की दी चेतावनी

​नागौर जिले में मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे बदलाव के बीच आज तड़के से ही सर्द हवाओं ने ज़िले के तापमान में खासी गिरावट दर्ज कराई है। कल तक जहां हल्के बादलों के कारण सर्दी से थोड़ी राहत महसूस की जा रही थी, वहीं आज अल सुबह तेज हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तेज़ सर्द हवाओं के कारण एक ओर जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं हाइवे और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। ​ पारा गिरा ठिठुरन बढ़ी ​मौसम में हुए इस अचानक बदलाव से पहले, बीते दिन डीडवाना ज़िले के परबतसर क्षेत्र में हल्की बूँदा बांदी दर्ज की गई थी, जबकि नागौर सहित बाकी क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे थे। कल नागौर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, जिसने लोगों को कुछ राहत दी थी। हालांकि, आज तड़के से चली सर्द हवाओं ने पारे को फिर से नीचे ला दिया है, जिससे सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। ​जनजीवन प्रभावित, सड़कें सूनी ​अल सुबह चली इन तेज़ सर्द हवाओं का असर आम जनजीवन पर साफ़ दिखाई दिया। कड़ाके की सर्दी की वजह से आमजन की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। सुबह के समय सड़कों पर केवल काम पर जाने वाले लोग ही नज़र आए, जो गर्म कपड़ों में पूरी तरह लिपटे हुए थे।​ दिसंबर में कड़ाके के ठण्ड ​मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी है कि दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की सर्दी का आगाज हो जाएगा। विभाग ने इस बार सर्दी के मौसम के लंबा चलने के भी आसार जताए हैं, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *