सीकर जिले में 35 साल की विधवा महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने विधवा महिला को काम दिलवाने का झांसा देकर रेप किया। आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। भीलवाड़ा जिले की रहने वाली महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। काम की तलाश में वह सीकर जिले में आई थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी से हुई। आरोपी ने काम दिलवाने का झांसा देकर बातचीत करना शुरू किया। इसके बाद आरोपी ने 23 नवंबर को पीड़िता के साथ रेप किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने रेप करने के दौरान महिला के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड किए। अब आरोपी उन्हें वायरल करने की धमकियां भी दे रहा है। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें: सीकर में महिला से गैंगरेप करते हुए फेसबुक लाइव किया:नशे में झुग्गी में घुसकर पिलाया था नशीला पदार्थ, 50 हजार भी लूट ले गए थे, दो गिरफ्तार सीकर में 30 साल की महिला से गैंगरेप के दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 24 नवंबर की दोपहर 3 बजे का है। आरोपियों ने गैंगरेप के दौरान फेसबुक लाइव भी कर दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।(पूरी खबर पढ़ें)


