बज्जू के थाना परिसर में सिपाही की मौत:सीएलजी भवन के बाथरुम में गिर गया था, घंटों तक नहीं संभाल पाए साथी पुलिसकर्मी

बीकानेर के बज्जू थाना में बने सीएलजी भवन के बाथरुम में एक सिपाही की मौत हो गई। आशंका है कि वो गिर गया और वापस उठ न सका। थाने में काम कर रहे साथी पुलिसकर्मी भी कई घंटे तक उसे संभाल नहीं पाए और बाद में उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी, उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। बज्जू पुलिस थाने में कार्यरत पुलिकर्मी रिछपाल जाट यहां सीएलजी भवन में ही रहता था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक कानिस्टेबल सीएलजी भवन की तरफ गया तो वहां रिछपाल नहीं था। उसे आवाज दी गई लेकिन जवाब नहीं आया। बाथरुम अंदर से बंद था, जिसे खोला तो अंदर घायल अवस्था में था।घायल अवस्था में बज्जू उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। रिछपाल के संभवत: सिर में गंभीर चोट लगी थी। शुक्रवार की शाम पांच बजे साथी पुलिसकर्मी बाथरूम करने के लिए थाना परिसर में स्थित सीएलजी भवन गया था। उस दौरान उसने देखा की कानिस्टेबल रिछपाल जाट पड़ा है और उसके सिर से खून बह रहा हैं। उसकी सूचना पर एनी साथियों ने मिलकर उसे बज्जू उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। सिर में अंदुरुनी चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम अस्पताल बीकानेर के लिए रेफ़र कर दिया गया। जहाँ पहुंचने पर कानिस्टेबल को मृत घोषित कर दिया गया। शव बीकानेर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई। सीकर के काको की ढाणी निवासी रिछपाल के परिजनों की रिपोर्ट पर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा जाएगा। कंटेंट : राधेश्याम पूनिया, बज्जू

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *