नए साल की शुरुआत राजस्थान पुलिस विभाग के लिए खुशखबरी लेकर आएगी। सरकार जल्द ही 42 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन देने जा रही है। इनमें 2013 बैच के वे अधिकारी शामिल हैं, जो फिलहाल कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रंखला में कार्यरत हैं और अब चयन वेतन श्रंखला में पहुंचेंगे। इस सूची को लेकर विभाग में उत्साह है, क्योंकि लंबे समय से कई अधिकारी पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। चित्तौड़गढ़ एसपी मनीष त्रिपाठी को मिलेगा परफॉर्मेंस प्रमोशन इस प्रमोशन सूची में चित्तौड़गढ़ जिले में तैनात पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। उन्हें परफॉर्मेंस के आधार पर प्रमोशन दिया जाएगा। जिले में उनकी कार्यशैली, अपराध नियंत्रण की रणनीति और टीम वर्क को काफी सराहना मिली है। स्थानीय स्तर से लेकर विभागीय हलकों तक मनीष त्रिपाठी को एक एक्टिव अधिकारी के रूप में जाना जाता है। पूर्व एसपी सुधीर जोशी का नाम भी प्रमोशन सूची में शामिल इस सूची में चित्तौड़गढ़ से जुड़े एक और अफसर का नाम पूर्व एसपी सुधीर जोशी शामिल है। वे पहले चित्तौड़गढ़ में सेवाएं दे चुके हैं। चयन वेतन श्रंखला में मिलने वाला यह प्रमोशन उनके करियर को और मजबूत करेगा। मनीष त्रिपाठी: 1997 बैच से शुरुआत, फिर पहुंचे आईपीएस पद पर एसपी मनीष त्रिपाठी का पुलिस करियर काफी लंबा और अनुभवों से भरा रहा है। वे मूल रूप से 1997 बैच के राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारी हैं। सालों की सेवा और अच्छे रिकॉर्ड के आधार पर उन्हें बाद में आईपीएस प्रमोशन मिला। उनका होमटाउन जयपुर है। नीमराना, राजसमंद, गंगापुर सिटी में भी दे चुके हैं सेवाएं आरपीएस रहते हुए मनीष त्रिपाठी ने कई जिलों में एडिशनल एसपी के रूप में काम किया। उन्होंने नीमराना, राजसमंद और गंगापुर सिटी में कानून-व्यवस्था संभाली और कई अहम मामलों में प्रभावी कार्रवाई की। आईपीएस बनने के बाद कई बड़े जिलों में कर चुके हैं नेतृत्व आईपीएस पद पर प्रमोशन मिलने के बाद मनीष त्रिपाठी की पोस्टिंग कई जगह हुई। उन्होंने झुंझुनू, टोंक, केकड़ी (राजसमंद), एसओजी जयपुर और इंटेलिजेंस जयपुर में एसपी के तौर पर काम किया। अभी वे चित्तौड़गढ़ जिले की कमान संभाल रहे हैं। आने वाला नया साल दोनों अधिकारियों के लिए खुशियों से भरा हुआ रहेगा।


