30 करोड़ की धोखाधड़ी मामला-फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट को नोटिस:पत्नी समेत 6 आरोपियों को भी भेजा; 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के सामने पेश होने का आदेश

फिल्म बनाने के नाम पर उदयपुर के बड़े डॉक्टर से 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट समेत फरार 6 आरोपियों को नोटिस भेजा गया है। मामले की जांच कर रहे डिप्टी छगन पुरोहित ने बताया- सभी को उनके निवास (मुंबई) पर नोटिस भेजकर 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के सामने पेश होने को कहा है। पेश नहीं होने पर पुलिस इनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी। वहीं विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और वेंडर संदीप विश्वनाथ त्रिभुवन 1 दिसंबर तक रिमांड पर हैं। डॉक्टर को 200 करोड़ की कमाई का दिया था झांसा
उदयपुर के इंदिरा IVF के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया (पीड़ित) से विक्रम भट्‌ट और उनके साथियों ने फिल्मों के निर्माण के लिए 30 करोड़ की धोखाधड़ी की है। डॉक्टर को 200 करोड़ की कमाई का झांसा देकर ठगी की गई। विक्रम भट्‌ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्‌ट समेत 8 पर FIR दर्ज हुई है। पेश नहीं होने पर होगी गिरफ्तार
फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद डायरेक्टर विक्रम भट्ट पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। भट्ट ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में ट्रांजिट बेल के लिए अर्जी लगाई है। आरोप है कि डॉ. अजय मुर्डिया से आरोपियों ने 4 फिल्मों के निर्माण के लिए ऑनलाइन 44.29 करोड़ रुपए लिए थे। इनमें चौथी फिल्म महाराणा (परिवर्तित नाम रण) के निर्माण का ही करार 25 करोड़ रुपए में हुआ था, जिसकी शूटिंग तक शुरू नहीं हुई है। करीब 30 करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई गई है। डॉक्टर और भट्‌ट के बीच डील कराने वाला फरार
विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और वेंडर संदीप विश्वनाथ को 17 नंवबर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। दोनों मुंबई के ही रहने वाले हैं। डॉ. अजय मुर्डिया का हॉस्पिटल शहर के बीचों-बीच कुम्हारों का भट्‌टा चौराहे पर और उनका आवास सुभाष नगर में है। पुलिस पीड़ित डॉक्टर और विक्रम भट्ट के बीच डील करवाने वाले उदयपुर के रहने वाले दिनेश कटारिया की तलाश में जुटी है। कटारिया के भी मुंबई में छिपे होने की जानकारी मिली है। बेटी सहित कई अन्य आरोपियों पर भी नजर
विक्रम और पत्नी श्वेतांबरी के अलावा उनकी बेटी कृष्णा भट्ट, मुदित बुटट्टान निवासी दिल्ली, गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव डीएससी चेयरमैन, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज मुंबई व अशोक दुबे जनरल सेक्रेटरी, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज भी आरोपी हैं। पुलिस इन सभी आरोपियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जांच में इनकी भूमिका का पता लगाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। ये खबर भी पढ़िए- विक्रम भट्‌ट ने फर्जी वेंडरों के खाते में ली रकम:गिरफ्तार को-प्रोड्यूसर का खुलासा, पत्नी के अकाउंट में ट्रांसफर होता था करोड़ों का पेमेंट फिल्म बनाने के नाम पर उदयपुर के बड़े डॉक्टर से 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनके साथी फर्जी वेंडरों के खातों में पीड़ित से ऑनलाइन पेमेंट लेते थे। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *