देवास में फिर लौटी ठंड, पारा गिरा:2 दिन में 3 डिग्री नीचे आया तापमान, न्यूनतम 13 डिग्री; अगले हफ्ते और बढ़ेगी सर्दी

देवास में नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ गया है। सर्द हवाएं चलने से मौसम फिर से ठंडा हो गया है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है। दो दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। अब यह घटकर क्रमशः 26 डिग्री और 13 डिग्री पर आ गया है। इस तरह पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। 3 दिन बाद बदला मौसम का मिजाज
पिछले तीन दिनों से तापमान में वृद्धि के कारण ठंड का दौर थम सा गया था। लेकिन अब एक बार फिर सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। सुबह बादल, दिन में धूप से राहत
शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होता गया। धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दिसंबर के पहले हफ्ते के बाद कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद सर्दी का जोर और बढ़ेगा। अनुमान है कि दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की और कमी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *