पिंडाटांड़ के वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

भास्कर न्यूज |गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के तेलोडीह वन परिसर अंतर्गत पिंडाटांड़ गांव में 3 डिस्मिल वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को गुरुवार शाम हटा दिया गया। यह कार्रवाई डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर मनीष कुमार तिवारी के निर्देश पर रेंज ऑफिसर एस.के. रवि के नेतृत्व में की गई। अतिक्रमण हटाने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें प्रभारी वनपाल अमर कुमार विश्वकर्मा व रोहित कुमार पानुरी, वनरक्षी संजय कांत यादव, अशोक यादव, सिकंदर पासवान और बिरेंद्र कुमार शामिल थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को हटाया और वन भूमि को मुक्त कराया। अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों को चेतावनी दी कि वन क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण कानूनन दंडनीय है और भविष्य में ऐसी कार्रवाई दोहराने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के अनुसार, वन भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण से न केवल पर्यावरण को नुकसान होता है, बल्कि वन संरक्षण योजनाएं भी प्रभावित होती हैं। विभाग नियमित रूप से निरीक्षण कर अवैध कब्जों की पहचान कर रहा है।इस अभियान के दौरान वन कर्मियों ने समन्वित प्रयास से बिना किसी अवरोध के कार्रवाई को सफलतापूर्वक पूरा किया। वन विभाग ने कहा कि क्षेत्र में वन सुरक्षा एवं संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *