धौलपुर के चांदपुर गांव में शुक्रवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक की पहचान धर्म सिंह (25) पुत्र पूरन सिंह कुशवाह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि धर्म सिंह पिछले दो वर्षों से मानसिक अवसाद से जूझ रहा था। शुक्रवार शाम को वह अपने कमरे में गया और पंखे के कुंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। शनिवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।


