7 साइबर ठग गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी डिटेन:पुराने सिक्के और फ्लैट बुकिंग से करते थे ठगी, सीकरी पुलिस ने दबोचा

सीकरी पुलिस ने डीग एसपी ओम प्रकाश मीणा के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव आतवीं के जंगलों में दबिश देकर 7 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 2 बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार किए गए ठगों के पास से 11 मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। ये आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते थे और लोगों को फ्लैट किराए पर लेने या देने, होटल बुकिंग और पुराने सिक्के खरीदने के बहाने ठगी का शिकार बनाते थे। इसके अलावा, ये ठग सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग करते थे और करोड़ों रुपए की वसूली को अंजाम देते थे। पुलिस से बचने के लिए, ये सभी आरोपी सुनसान जंगलों में गिरोह बनाकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। सीकरी पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी साइबर ठगों से गहनता से पूछताछ कर रही है, जिससे और भी खुलासे होने की उम्मीद है। यह कार्रवाई एसपी मीणा के ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ अभियान के तहत की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *