आहोर नगरपालिका की खसरा संख्या 1008, 1009 सरकारी भूमि को हड़पने के चल रहे कथित घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रूपराज पुरोहित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कोतवाली जालोर में लिखित रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि भूमि माफियाओं द्वारा उनके खिलाफ लगातार षड्यंत्र रचे जा रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। रिपोर्ट में बताया कि 22 नवंबर 2025 को सह-खातेदार/अभिकर्ता विक्रमसिंह देवकी ने कथित रूप से उन पर हमला करवाने की योजना बनाई थी लेकिन वे बाल-बाल बच गए। वहीं 27 नवंबर की रात करीब 11 बजे वागपुरी क्षेत्र के एक घर में उनकी हत्या और फायरिंग की नीयत से बैठक किए जाने की सूचना भी उन्हें मिली। यह लगातार दूसरी बार है जब उनके खिलाफ जानलेवा साजिश की बात सामने आई है। आवेदन में पुरोहित ने कुछ अन्य व्यक्तियों कुमार पाल पुत्र भंवरलाल (जैन) कीर्ति कुमार पुत्र सुमेरलाल (जैन)सहित स्थानीय लोगों और बाहरी गुंडों पर भी धमकियाँ देने और हमला कराने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुरोहित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सभी नामित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, उन्हें तथा उनके परिवार को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में उनके जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी उन्हीं व्यक्तियों की मानी जाए। यह खबर भी पढ़ें/// तहसीलदार पर बक्शीश दी जमीन का म्यूटेशन करने का आरोप:कलेक्टर की अनुमति के बगैर भरा; कहा- मैंने मेरा काम किया, बची भूमि खातेदार को लौटाई


