दैनिक भास्कर चेयरमैन के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:झालावाड़ मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में आयोजन

दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन स्वर्गीय रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वां जन्मदिवस ‘प्रेरणा उत्सव’ के रूप में मनाया गया। उनकी जनसेवा की सोच को आगे बढ़ाते हुए, भास्कर परिवार ने 29 नवंबर, शनिवार को झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। झालावाड़ दैनिक भास्कर के सीनियर न्यूज़ एडिटर मनीष शर्मा ने बताया कि झालावाड़ जिले में दो स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। झालावाड़ ब्लड बैंक के अलावा पिड़ावा कस्बे में भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर चला। देशभर में दैनिक भास्कर समूह द्वारा 210 शहरों में कुल 252 रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें से 14 शिविर 30 नवंबर को आयोजित होंगे। एकत्रित रक्त स्थानीय सरकारी ब्लड बैंकों को दान किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में जरूरतमंदों को तत्काल सहायता मिल सके। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, देखें फोटोज… झालावाड़ ब्लड बैंक में शिविर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज डीन संजय पोरवाल, अस्पताल अधीक्षक अशोक शर्मा, उपाधीक्षक सुमित सिंह, उपनियंत्रक प्रतिभा मीणा और ब्लड बैंक एचओडी ऋषि दीवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर दिनभर जारी रहा। मनीष शर्मा के अनुसार, कुछ रिसर्च बताते हैं कि नियमित रक्तदान करने से खराब कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। इस आयोजन में ब्लड बैंक से अमरीन कुरैशी, काउंसलर पुखराज और रक्तकोष फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हेमराज पारेता ने भी सहयोग किया। भास्कर परिवार द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर की शुरुआत कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ और शहर के नजदीक ग्रामीण झिरनिया निवासी विनोद ने रक्तदान कर की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *