बूंदी में हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं गिरफ्तार:व्यापारी से सोने का कड़ा, 35 हजार लूटे; 10 लाख की फिरौती मांगी

बूंदी कोटा के एक व्यापारी को प्रेमजाल में फंसाकर (हनी ट्रैप) उसमे 35 हजार रुपए नकद व एक सोने का कड़ा लुटने वाले गिरोह का सदर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए गिरोह की 2 मास्टरमाइंड महिला को बापर्दा गिरफ्तार करते हुए उसके दो सहयोगियों को पकड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त 2 मोटर साइकिल को भी जब्त किया है। मामले में अनुसंधान जारी है। एयर कंडीशनर लगवाने का दिया झांसा पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के अनुसार कोटा गुमानपुरा निवासी फरियादी ने सदर थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि उसके कोटा में इलेक्ट्रिकल की दुकान है। 26 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अनजान नंबर से फोन आया और एयर कंडीशनर लेने को लेकर एक लड़की से बातचीत हुई। दुकान मालिक ने दुकान पर आने, की बात कही। दो दिन बाद एक लड़की दुकान पर आई और एयर कंडीशनर देखकर चली गई। उसके दो दिन बाद 29 तारीख को फिर उसी लड़की का मोबाइल पर मैसेज आया और कहा कि उसके पापा प्रॉपटी डीलर का कार्य करते हैं। उनके बड़े-बड़े लोगों से लेनदेन है। वह एयर कंडीशनर लगाने की साइट दिखा देगी और अगर डील फाइनल हो जाती है तो उसमें उसका कमीशन निकाल देना। इस पर दुकान मालिक ने हां कर दी। साइट दिखाने के बहाने होटल बुलाया, मांगे 10 लाख लड़की ने 5 नवंबर को मैसेज कर करीब 6.30 बजे देवपुरा के नानकपुरिया तिराहे पर इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी को बुलाया और साइट दिखाने के बहाने उसे एक होटल में ले गई। जहां साइट को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई और कमरे में बैठकर खुद बात करने लग गई। बाद में लड़की ने कहा उसे वापस छोड़ दे, बाद में साइड बता दूंगी। लड़की को नाकपुरिया छोड़ना चाहा तो उसने मंडी गेट पर छोड़ने को कहा। जैसे में मंडी गेट पहुंचा तो अचानक एक गाड़ी से उतरकर एक महिला समेत समेत दो जने आए और आरोप लगाने लगे कि उसने इस लड़की के साथ होटल में गलत काम किया है। आरोपियों ने पीड़ित से 10 लाख रुपए की मांग की और उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर तालेड़ा की ओर ले गए। सोने का कड़ा और नकदी लूटी, जंगल में छोड़ा रास्ते में आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी को मोबाइल से फोन लगाकर उसके पति के बारे में पूछा, इस दौरान पीड़ित के चिल्लाने पर उन्होंने फोन काट दिया। इस आरोपी गाड़ी को घूमाते रहे और पीड़ित से मारपीट करते रहे। पैसों की व्यवस्था नहीं होने पर आरोपियों ने पीड़ित के ​हाथ से सोने का कड़ा और 35 हजार रूपए नकदी छीनकर, उसे जंगल में छोड़ गए। आरोपियों के खिलाफ कई थानों में हनी ट्रेप के मामले हैं दर्ज पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने तालेड़ा से लखविंद्र सिंह उर्फ लक्की व कोटा शहर संजय नगर निवासी आरोपी रौनक पंवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करते हुए गिरोह की दो मास्टर माइंड महिलाओं को बापर्दा गिरफ्तार किया है। एसआई रामेश्चर आर्य ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। घटना स्थल का निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाएं। आरोपियों को पकड़ने के लिए संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई और घटना की अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। अभी पूछताछ जारी है। कई और मामले खुलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गिरोह की दो मास्टर माइंड महिला और अन्य जनों के विरुद्ध कोटा सहित कई जगहों पर हनी ट्रेप के मामले दर्ज है। फर्जी आईडी बनाकर व्यापारियों बनाते जान-पहचान आरोपी शातिर अपराधी प्रवृत्ति के हैं। वे अलग-अलग सोशल मीडिया की फर्जी आईडी बनाकर व्यापारियों को मैसेज करते हैं और उनसे बातचीत के जरिए नजदीकी बढ़ाकर किसी काम के सिलसिले में होटल बुलाते हैं। कुछ देर बात करने के बाद गिरोह के सदस्यों द्वारा बताई जगह पर छोड़ने की बात करते हैं। वहां पहुंचने के बाद गिरोह के सदस्य डरा धमका कर पैसे लूट कर फरार हो जाते हैं। गिरोह में 2-3 महिला व पुरुष शामिल है। गिरोह के सदस्य लोगों को बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठते हैं। फरियादी से भी आरोपियों 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। टीम में यह रहे शामिल सदर थाना प्रभारी रमेशचंद अर्थ की अगुआई में गठित टीम में एएसआई अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल जेठाराम, हराम, हनुमान, गजेंद्र यादव, महिला कॉन्स्टेबल सोना गुर्जर, सोनू, सवाई शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *