दतिया में महिला से दुष्कर्म:भतीजा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल से कर रहा था ब्लैकमेल

दतिया में बड़ौनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने भतीजे पर करीब एक साल से लगातार शारीरिक शोषण करने और वीडियो–फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, लगभग एक साल पहले वह घर में नहा रही थी, तभी आरोपी भतीजे ने चोरी-छिपे उसकी वीडियो और फोटो बना लिए। इन्हीं आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर वह उसे धमकाकर लंबे समय से दुष्कर्म करता आ रहा था। हिम्मत जुटाकर पति को बताया
मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद दंपति बड़ौनी थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, ब्लैकमेल और संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ौनी थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने बताया कि आरोपी वर्तमान में फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *