राजस्थान बोर्ड की विशेष प्रतियोगिता 5 दिसम्बर से:स्कूल, ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर होगी, विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बजट घोषणा के तहत स्कूलों में निबंध, आशु भाषण, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। पहले स्कूल स्तर, फिर ब्लॉक-जिला व राज्य स्तर पर होगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसकी शुरूआत 5 दिसम्बर से होगी और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेन्ट्स भाग ले सकेंगे। बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया-वर्ष 2025-26 में बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त सरकारी व प्राइवेट में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सस्टेनेबल डेवलपमेंट तथा ग्रीन ग्रोथ के सिद्धांतों को आत्मसात करने और इससे जुडे कौशल विकास के लिए ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान के अन्तर्गत निबंध आधारित गतिविधि प्रतियोगिता, आशुभाषण-आधारित गतिविधि प्रतियोगिता, क्विज (प्रश्नोत्तरी) आधारित गतिविधि प्रतियोगिता, चित्रकला आधारित गतिविधि प्रतियोगिता, निबंध – आधारित गतिविधि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। स्कूल स्तर पर यह प्रतियोगिता 5 दिसंबर को, ब्लॉक स्तर पर 6 से 9 दिसंबर के मध्य, जिला स्तर पर 13 से 16 दिसंबर के मध्य तथा राज्य स्तर पर 15 से 17 जनवरी 2026 के मध्य आयोजित की जाएगी। पुरस्कारों में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 11000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 7000 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 5000 रुपए रखा गया है। वहीं राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 51000 रुपए, द्वितीय 31000 रुपए और तृतीय 21000 रुपए रखा गया है। ………… पढें ये खबर भी… आईजी ऑफिस से ASP विजय सांखला का ट्रांसफर निरस्त:जिनेन्द्र जैन को अजमेर डिस्कॉम में पोस्टिंग, राजेश मील को केकड़ी में लगाया राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी कर राजस्थान पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DYSP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *