बांसवाड़ा में युवक पर हमला, फोड़ डाला सिर:गाली-गलौज से रोकने पर किया अटैक, हॉस्पिटल में इलाज जारी

बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे में एक युवक के साथ एक बदमाश ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे युवक के सिर पर चोटें आई है। घायल युवक को इलाज के लिए बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​घायल युवक के पिता धूलजी तीरगर ने बताया कि उनका बेटा गौरव तीरगर 22 कस्बे के चौराहे पर अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान एक शराबी वहा आया और गाली-गलौज करने लगा। जब गौरव ने उसे गाली-गलौज करने से रोका, तो शराबी ने गुस्से में आकर गौरव के सिर पर किसी चीज से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती किया, इलाज जारी
​हमले में बेटे के घायल होने के बाद उसे लेकर धूलजी पहले घाटोल थाने पहुंचे, जहां उन्होंने शराबी के खिलाफ रिपोर्ट दी। इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल घाटोल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जबड़े व सिर में गम्भीर चोंट को देखते हुए शुक्रवार रात करीब सवा 12 बजे युवक को एमजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। युवक के सिर में टांके लगना बताया जा रहा है। एमजी अस्पताल में गौरव का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *