धनबाद नगर निगम ने प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए:हीरापुर हटिया की दुकानों पर छापा, भारी मात्रा में बैग मिले; लगाया जुर्माना

धनबाद नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई शुरू की है। इसी क्रम में शनिवार को हीरापुर पार्क मार्केट स्थित हटिया की दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों दुकानों से 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले भारी मात्रा में प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए और उन पर जुर्माना भी लगाया गया। सरकार ने 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। यह कदम एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में सुधार के उद्देश्य से उठाया गया है। नगर निगम के धनबाद अंचल प्रबंधक विशाल कुमार ने बताया कि 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। उन्होंने जानकारी दी कि कई दुकानों में 40 से 50 माइक्रोन तक के कैरी बैग पाए गए, जिसके बाद दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। विशाल कुमार ने यह भी बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *