बूंदी जिले में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजना के तहत राज्य स्तरीय अधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लापरवाह ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ राज्य स्तर से विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारी ने अगले चार महीने में पूरे बूंदी जिले को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए हैं। पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार के स्वच्छता प्रभारी और राज्य स्तरीय अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बूंदी जिले का दौरा किया। उन्होंने बूंदी पंचायत समिति की नमाना ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी शर्मा ने विकास अधिकारी, बूंदी मनोज जैन और स्वच्छ भारत मिशन के डीपीसी निजामुद्दीन से योजना की कार्य योजना पर चर्चा की। उन्होंने कनिष्ठ तकनीकी सहायक महेंद्र जांगिड़, ग्राम विकास अधिकारी मुजीबुर्रहमान, जेईएन पवन कुमार और जेईएन विनोद कुमार मेरोठा को पूरी ग्राम पंचायत में ड्रेनेज सिस्टम और नाली निर्माण की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। शर्मा ने गांवों को कीचड़ मुक्त और कचरा मुक्त बनाने, बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और सोख पिट, लीच पिट और मैजिक पिट के निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित ग्राम पंचायत शौचालयों, विभागीय शौचालयों और सामुदायिक स्वच्छता कॉम्प्लेक्स सहित सभी परिसंपत्तियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन परिसंपत्तियों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए। शर्मा ने ग्राम पंचायत, नमाना में रात्रि चौपाल में साफ-सफाई, स्वच्छता गतिविधियों एवं स्वच्छता संबंधी समस्याओं एवं अन्य पर ग्रामीणों से चर्चा की गई। ग्राम पंचायत नमाना में शर्मा, अधीक्षण अभियंता ने निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी, पंचायत समिति, बूंदी मनोज जैन, निजामुद्दीन डीपीसी स्वच्छ भारत मिशन, नीलेश कुमार जैन, लेखाकार जिला परिषद्, Jen पवन कुमार, Jen विनोद कुमार मेरोठा, तकनीकी सहायक महेन्द्र जांगीड, जगदीश चन्द्र शर्मा, ब्लॉक समन्वयक बूंदी, ग्राम पंचायत, नमाना सरपंच गंगा देवी, ग्राम विकास अधिकारी मुजीबुर्रहमान, कनिष्ठ सहायक कमल जैन, संवेदक प्रतिनिधि अनवर खान, वार्ड पंच जुगराज गुर्जर, सावित्री शर्मा, धन्ना लाल मीणा, हरि सिंह हाडा, मदन लाल योगी, चन्द्र प्रकाश राठोर, दुर्गा लाल राठोर, ग्राम पंचायत नमाना के ई-मित्र संचालक मोहम्मद जावेद, स्वच्छता कार्मिक, सफाई कर्मी एवं ग्रामीण वासी आदि मौजुद रहे।


