शहर में वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद वहां पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस के आने के बाद लोग शांत हुए। घटना गोरा होटल के पास की है। यहां पर जब टीम पहुंची तो लोगों ने विरोध करते हुए टीम के इक्विपमेंट्स छीन लिए। नगर निगम के जोन सात-आठ के निराश्रित पशु नियंत्रण दल प्रभारी राकेश परिहार ने बताया कि जोधपुर शहर में आज वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए टीम सड़कों से पशुओं को पकड़ रही थी। निगम टीम ने भागकर बचाई जान टीम ने एयरफोर्स से भगत की कोठी फिर झालामंड चौराहा होते हुए गोरा होटल का रूट लिया। परिहार ने बताया कि टीम जब गोरा होटल के पास पहुंची और सड़क पर घूम रहे पशुओं को पकड़ने लगे तो स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। करीब 70-80 से लोग वहां आ गए और निगम की टीम का विरोध करने लग गए। लोगों का कहना था कि यही इलाका उनके क्षेत्र में नहीं आता है लेकिन टीम ने उन्हें बताया वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सभी जगह आसपास की जगह से सड़क पर घूम रहे पशुओं को पकड़ा जा पकड़ा जा रहा है, तो लोग भड़क गए। लोगों ने निगम की टीम से पशु पकड़ने के का सामान छीन लिया और उसे आज के ही नाले में डाल दिया। टीम को वहां से भाग कर दूसरी जगह जाना पड़ा। पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला इसके बाद निगम की टीम ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी तो वहां 15 मिनट के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर वहां से लोग स्थानीय लोग भाग गए। इसके बाद निगम की टीम वापस वहां से पहुंचे वहां पर मौके पर पहुंची और अपनी गाड़ी लेकर गई। परिहार ने बताया कि निगम की टीम ने 8-9 पशुओं को सड़क से पकड़कर नांदड़ी गौशाला भिजवाया है। गौरतलब है कि आज लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई वीआईपी जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचकर यहां से पाली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे हैं।


