रेप के आरोपी के पुतले को फांसी पर लटकाकर रैली:लोग बोले- सलमान जंगलों में घूमता रहा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं मिली

रायसेन में दुष्कर्म के आरोपी सलमान को फांसी की मांग को लेकर सकल हिंदू समाज ने शनिवार दोपहर को जन आक्रोश धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोपी सलमान के पुतले को फांसी के फंदे पर लटकाकर बाजार में घुमाया गया लात घूंसो से धुनाई कर आग के हवाले कर दिया। यह प्रदर्शन रायसेन जिले के गोहरगंज क्षेत्र में 21 नवंबर को 6 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में किया गया। आरोपी को फांसी देने की मांग की गई धरने से पहले हिंदू संगठनों ने आरोपी सलमान के पुतले को फांसी के फंदे पर लटकाकर बाजार में घुमाया और फांसी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। गर्ल्स ग्राउंड पर हुए इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने आरोपी को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोपी को दिया गया संरक्षण वक्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी सलमान कई दिनों तक फरार रहा और उसे संरक्षण दिया गया। उन्होंने शासन-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी रायसेन-भोपाल के जंगलों में घूमता रहा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं मिली, जबकि पुलिस के पास हर वार्ड में सूचना तंत्र होता है। उन्होंने आरोपी को बीच चौराहे पर फांसी देने की मांग की। धरने के बाद सकल हिंदू समाज के लोग आरोपी सलमान का पुतला लेकर सागर तिराहे पर पहुंचे। यहां पुतला जलाने से पहले उसे लात-घूंसे से पीटा गया और फिर आग के हवाले कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *