मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से शादी करने दिया आवेदन:सतना में थाने के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगाया

सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में एक युवती और रायपुर निवासी मुस्लिम युवक के विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह आवेदन पेश किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को युवती के परिजनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि रायपुर छत्तीसगढ़ के फाफाडीह, खमतराई निवासी सोहेल खान (पिता स्वर्गीय मुजफ्फर खान) ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ ले गया और छिपकर विवाह प्रक्रिया शुरू कर दी। विशेष विवाह अधिनियम, 1954 की धारा 5 के तहत विवाह अधिकारी के समक्ष यह आवेदन दिया गया है। थाने के बाहर दिया धरना विवाह आवेदन की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ कोटर थाने पहुंचे। उन्होंने युवती को वापस बुलाने की मांग करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना की खबर फैलते ही शनिवार को बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता कोटर थाना परिसर में एकत्र हो गए। उन्होंने युवती को परिजनों से मिलने का अवसर देने और आवेदन की गहन जांच की मांग को लेकर थाने में धरना दिया। थाना पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस ने बताया कि विशेष विवाह अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन और परिजनों की आपत्ति, दोनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। युवती की स्थिति और उसके बयान के आधार पर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *