भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेला जाना है। इस मैच को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर है। मैच को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है, जो मैच से पहले और मैच के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक बड़ी समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी विभागों को साफ निर्देश दिया गया कि मैच के दौरान स्टेडियम और पूरे शहर की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं। यातायात से सुरक्षा तक-हर व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा बैठक में ट्रैफिक सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था, खिलाड़ियों के आवागमन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं और दर्शकों की सुविधा जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि दर्शकों को स्टेडियम आने से लेकर वापस लौटने तक कहीं भी असुविधा न हो, इसके लिए सभी पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें। स्टेट क्रिकेट संघ ने बताईं तैयारियां क्रिकेट आयोजन एजेंसी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने स्टेडियम और मैच से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया- उन्होंने कहा कि मैच से पहले सभी व्यवस्थाओं को एक बार फिर निरीक्षण के बाद फाइनल किया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर कलेक्टर डॉ. सिंह ने बैठक में स्पष्ट कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है और रायपुर के लिए गर्व का विषय है। इसलिए सभी विभाग सुनिश्चित करें कि— बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, पुलिस विभाग के अधिकारी और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का दावा है कि मैच के दिन दर्शकों को निर्बाध, सुरक्षित और व्यवस्थित अनुभव देने के लिए सभी तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं।


