कोंडागांव में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका:रजिस्ट्री शुल्क वृद्धि के खिलाफ सड़कों पर उतरे, पुलिस से झूमाझटकी

कोंडागांव में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की जमीन की गाइडलाइन दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला फूंका गया और कार्यकर्ताओं की पुलिस से झूमाझटकी भी हुई। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर स्थानीय कार्यकर्ता सुबह कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। वहां से वे नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में बस स्टैंड चौक पहुंचे। चौक पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने बढ़ी हुई गाइडलाइन दरों को जनता विरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने रैली को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी और झूमाझटकी हुई। नई गाइडलाइन वापस लेने की मांग कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जमीन की कीमतों में की गई यह बढ़ोतरी आम जनता की पहुंच से जमीन को दूर कर देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक राज्य सरकार इस नई गाइडलाइन को वापस नहीं लेती, विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि जनता की आवाज है, क्योंकि इस फैसले से हर वर्ग प्रभावित होगा। कांग्रेस ने आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन तेज करने की घोषणा की है। प्रदर्शन में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमुक दीवान, बुधराम रितेश पटेल, नंदू दीवान, सकुर खान समेत महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता शामिल थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *