NH पर बर्थडे सेलिब्रेशन, कार के बोनट पर काटा केक;VIDEO:कोरिया में BMO के बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहे दोस्तों ने सड़क पर की आतिशबाजी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी सड़क पर बर्थ-डे सेलिब्रेशन नहीं रूक रहा है। कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक में पदस्थ BMO ने नेशनल हाईवे पर खड़ी कार के बोनट पर केक काटा और साथियों ने सड़क पर जमकर आतिशबाजी की। बीएमओ के दोस्तों ने इसका वीडियो भी रिकार्ड किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो 28 नवंबर की रात का है। सोनहत ब्लॉक के BMO अनीत बखला का 28 नवंबर को बर्थ डे था। वह अपने दोस्तों के साथ बैकुंठपुर के गेज नदी के पुल के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में बर्थ-डे सेलीब्रेट करने पहुंचे थे। उनकी महिंद्रा कार कार क्रमांक CG 16 CR 0016 नेशनल हाईवे के किनारे पार्क की गई थी। कार की बोनट पर काटा केक, सड़क पर आतिशबाजी
BMO के दोस्तों ने देर रात कार की बोनट पर केक रखा और बीएमओ अनीत बखला ने आतिशबाजी के बीच केक काटा। इस दौरान उनके दोस्त हेप्पी बर्थडे सॉंग गा रहे थे। बीएमओ के दोस्तों ने नेशनल हाईवे में आतिशबाजी भी की। हालांकि ठंड के कारण रात को सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम होती है। वायरल वीडियो में कोई वाहन मौके से गुजरता नहीं दिखा। BMO के दोस्तों ने ही बर्थ डे सेलिब्रेशन का वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद सड़क पर बर्थ-डे सेलिब्रेशन पर यूजर कमेंट्स भी कर रहे हैं। मंत्री के PS ने भी सड़क पर मनाया था पत्नी का बर्थडे
इसके पूर्व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सहायक दास ने अपनी पत्नी का बर्थ डे सेलिब्रेशन सड़क पर किया था और आतिशबाजी की थी। मामले की मीडिया रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने सख्ती की तो चिरमिरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निज सहायक एवं उसकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज की थी। मामले में निज सहायक एवं उसकी पत्नी को थाने से जमानत लेना पड़ा था। उनकी कार पर भी कार्रवाई हुई थी। संबंधित खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *