कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैफिक इंचार्ज बाबूलाल मीणा ने सरुंड का दौरा किया। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा को जीवन की सुरक्षा का आधार बताया। मीणा ने छात्रों को समझाया कि छोटी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य है। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि अधिकतर सड़क हादसे नियमों का पालन न करने के कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय केवल जागरूकता ही है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश, रतन सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, रामनारायण, सरपंच अशोक यादव, रवि राज यादव, श्रीमती रतनी देवी और मंजू देवी सहित गांव तथा स्कूल के कई सदस्य उपस्थित रहे।


