आईआरसीटीसी का सर्वर डाउन:टिकट बुकिंग पूरी तरह ठप; यात्रियों को भारी दिक्कतें, वेबसाइट-ऐप दोनों बंद

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग प्रणाली आईआरसीटीसी का सर्वर शुक्रवार दोपहर 1 बजे से अचानक डाउन हो गया। इसके बाद से ऑनलाइन टिकट बुकिंग पूरी तरह बंद है। कई ट्रैवल एजेंट्स और यात्री वेबसाइट व ऐप दोनों पर टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ “Service Unavailable” का मैसेज दिखाई दे रहा है। रेलवे स्टेशनों पर भी संकट
सर्वर डाउन होने का असर सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि स्टेशनों पर लगे टिकट सिस्टम पर भी पड़ रहा है। टिकट काउंटरों पर बुकिंग बंद होने से यात्रियों की लंबी कतारें और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई है। जरूरी यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के सामने भारी परेशानी खड़ी हो गई है। सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ यात्री ट्विटर (X) समेत सोशल प्लेटफॉर्म पर रेलवे से शिकायत कर रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि अचानक सर्वर बंद होने से उनकी यात्रा योजनाएं बिगड़ गई हैं और वे ट्रेन पकड़ने से चूक सकते हैं। अभी तक नहीं मिली आधिकारिक जानकारी रेलवे अधिकारियों और आईआरसीटीसी की ओर से तकनीकी गड़बड़ी पर अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। सिर्फ इतना कहा जा रहा है कि तकनीकी टीम दिक्कत दूर करने में जुटी है। ये खबर भी पढ़ें…
IRCTC ने इंटरफेस बदला, ‘नो फूड’ ऑप्शन नीचे आया राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी VIP ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाली ऑन बोर्ड कैटरिंग सुविधा का इतिहास दशकों पुराना है। लेकिन अब रेल यात्रियों के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) की वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुक करते समय “नो फूड” का विकल्प अब पहले की तरह साफ-साफ नहीं दिखता। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *