अनूपपुर जिले के बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कड़ाके की ठंड के बावजूद मरीजों को चादर और कंबल नहीं दिए जाने का आरोप है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति केवल बिजुरी तक सीमित नहीं है। जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और यहां तक कि जिला चिकित्सालय में भी मरीजों को कड़ाके की ठंड में कंबल नहीं मिलने की शिकायतें हैं। कंबल देने के निर्देश दिए इस मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) अलका तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कोतमा, बिजुरी और कोठी निगवानी सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया है। मरीजों को कंबल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


