शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1,48,054 अभ्यर्थी क्वालिफाई, 84 का रिजल्ट लंबित

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने शुक्रवार को उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें 1,48,054 अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए हैं। वहीं 84 अभ्यर्थियों का रिजल्ट तकनीकी कारणों से लंबित रखा गया है। अभ्यर्थी जेएसएससी की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग ने कहा है कि लिखि​त परीक्षा 90 दिन के भीतर आयोजित की जाएगी। यानी मार्च तक लिखित परीक्षा ली जाएगी। 12 दिसंबर के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। जेएसएससी ने जून 2023 में उत्पाद सिपाही के 583 पदों पर नियुक्ति परीक्षा के लिए आवेदन मांगा था। फिर 20 अगस्त से 20 सितंबर 2024 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई थी। इसके लिए सात चयन बोर्ड गठित किया गया था। इन बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया। गौरतलब है कि दौड़ में कई अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी, जबकि कई बेहाश हो गए थे। इसके ​बाद सरकार ने नियमावली बदली। दौड़ की दूरी और समय में बदलाव किया गया। इधर, लंबे समय तक रिजल्ट जारी न होने से अभ्यर्थी मायूस थे। उनका कहना था कि सरकार नियुक्ति परीक्षाएं तो ले लेती हैं, लेकिन समय पर रिजल्ट जारी नहीं होता। 3 फेज में पूरी होगी नियुक्ति परीक्षा… 1. शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) : यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग है, इसका कोई अंक मेरिट में नहीं जुड़ता। 2. लिखित परीक्षा : ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें पीईटी क्वालिफाई अभ्यर्थी शामिल होंगे। 3. मेडिकल टेस्ट : अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट होगा। लिखित परीक्षा पास अभ्यर्थी ही मेडिकल टेस्ट में शामिल होंगे। इसलिए लंबित है 84 अभ्यर्थियों का रिजल्ट उत्पाद सिपाही दक्षता परीक्षा में शामिल 84 अभ्यर्थियों के रिजल्ट विभिन्न कारण से लंबित रखे गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले बायोमैट्रिक्स नहीं मिलना है। इसी प्रकार कई अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर भी नहीं मिल रहे हैं। जबकि शारीरिक माप को लेकर भी कुछ अभ्यर्थियों के रिजल्ट रोके गए हैं। इसकी जांच की जा रही है। जल्दी ही इनके रिजल्ट भी जारी किए जा सकते हैं। ऐसा होगा लिखित परीक्षा का प्रारूप लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी। पेपर-1: भाषा है, जिसमें हिंदी- 80 प्रश्न, अंग्रेजी- 40 प्रश्न यानी कुल- 120 प्रश्न होंगे। क्वालिफाईंग अंक 30% है। पेपर-2: क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा में कुल 30% न्यूनतम क्वालिफाईंग है। जबकि पेपर-3: सामान्य अध्ययन- 120 प्रश्न, जिसमें जीएस- 40, झारखंड विशेष-50, सामान्य विज्ञान- 20, सामान्य ज्ञान- 10 है। न्यूनतम क्वालिफाईंग अंक 30% है। सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे, गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी। कैटेगरी वाइज रिक्त पद: {अनारक्षित : 237 {अनुसूचित जनजाति : 148 {अनुसूचित जाति : 57 {बीसी-1 : 50 {बीसी-2 : 32 {ईडब्ल्यूएस : 59 जेएसएससी ने जारी किया उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *