जालंधर सिविल अस्पताल इमरजेंसी से बालियां चोरी:सांस की मरीज ने बेटी को इशारों में बताया, लाइन वाली शर्ट पहने इंजेक्शन लगाने आया था आरोपी

पंजाब के जालंधर सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड से किसी ने मरीज के कान से बालियां उतार लीं। शेखां बाजार की रहने वाली महिला मोतिया को परिवार ने दोपहर सवा 1 बजे भर्ती करवाया था। बहू ने बताया कि सास को सांस से संबंधित दिक्कत आई है। वह बोल नहीं पा रही थीं, जिसके चलते उनको सिविल अस्पताल जालंधर लाया गया।
यहां पर मेरी ननद जब मां से मिलने के लिए पहुंची तो हम उसे सिविल अस्पताल के बाहर लेने के लिए चले गए। इतनी देर में एक ड्रिप लगाने वाला आया था। महिला मरीज की बेटी ने बताया कि जब वह कमरे में पहुंचे तो मां ने इशारे करने लगी। वह कान की तरफ हाथ कर रही थी। जब वह इशारा समझे तो पता चला कि कान से बालियां गायब हैं। 2 पॉइंट से समझें मरीज ने इशारों में क्या बताया
लाइनों वाली शर्ट में था आरोपी
पीड़ित परिवार ने बताया कि संदिग्ध शख्स ने लाइनों वाली कमीज पहन रखी थी। ये भी मां ने इशारे में ही उनको समझाया है। हमने सिविल अस्पताल स्टाफ और पुलिस को मां के समझाए अनुसार बता दिया है। अब हमें नहीं पता की लाइनों वाली शर्ट पहनकर यहां कौन आया था। ये काम ड्रिप लगाने वाले का है या किसी बाहरी का, ये तो पुलिस ही बता सकती है।
मां ने इशारों में बताया-सुई लगाने वाला आया था
महिला मोतिया रानी की बेटी ने बताया कि मां ने इशारों में बताया कि उसको कोई इंजेक्शन लगाने वाला आया था। इसके बाद उसकी बालियां उतार ली गईं। हालांकि उन्होंने तुरंत सिविल अस्पताल में तैनात स्टाफ को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी बताया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और हमारे सहित अस्पताल स्टाफ की तलाशी ले मगर बालियां नहीं मिलीं। बाहर सिक्योरिटी गार्ड फिर भी चोर का नहीं चला पता
इमरजेंसी वार्ड में दाखिल महिला मोतिया की बहू ने बताया कि जब वह सास को लेकर आए थे तो उनके कान में वालियां थीं। उनकी वीडियो भी बनाई गई थी। परिवार ने वीडियो दिखाकर कहा कि दोपहर सवा 1 से पहले तक कान में सोने की वालियां थी। वह तो ननद को लेने के लिए बाहर इस भरोसे पर चले गए कि बाहर सिक्योरिटी गार्ड है। ​​​​​​​
अस्पताल स्टाफ बोला-आज-कल छुट्टी, सोमवार को देखेंगे CCTV
महिला मरीज की बेटी ने बताया कि जब उन्होंने सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात स्टाफ को बालियां चोरी होने संबंधी बताया और CCTV चेक करने के लिए कहा तो स्टाफ का जवाब था कि शनिवार होने के चलते जनरल स्टाफ की आज छुट्टी है। कल रविवार है, अब सोमवार को स्टाफ आएगा तो CCTV रूम खुलवाकर फुटेज निकाल चेक किया जाएगा। थाना डिवीजन-4 में मामला दर्ज
फिलहाल थाना डिवीजन 4 पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। SHO अनु पलियाल ने बताया कि मरीज के बयान लेने के बाद कुछ लोगों की तलाशी ली गई थी, लेकिन बालियां नहीं मिलीं। सिविल अस्पताल के CCTV कैमरों की फुटेज मांगी गई है। फुटेज से ही आरोपी की पहचान हो पाएगी। पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *