इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद चाकू दिखाकर धमकाया, युवक गिरफ्तार:बलरामपुर में युवती के परिजनों को डराने वाला आरोपी जेल भेजा गया

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए खतरा बन गई। वाड्रफनगर क्षेत्र में एक युवक ने युवती के घर पहुंचकर उसके परिजनों को चाकू दिखाकर धमकाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उत्कर्ष शुक्ला (21) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू भी बरामद किया गया है। चौकी वाड्रफनगर पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया ने 28 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि दिवाली के समय उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से उत्कर्ष शुक्ला, निवासी बदलापुर, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) से हुई थी। कुछ दिनों बाद आरोपी वाड्रफनगर कॉलेज पहुंचा, युवती से मिला और एक सेल्फी ली। इस दौरान उसने चालाकी से युवती के घर का पता भी हासिल कर लिया और फिर उत्तर प्रदेश लौट गया। चाकू लेकर युवती के घर पहुंचा आरोपी घटना 28 नवंबर की शाम करीब 4 बजे की है, जब आरोपी उत्कर्ष शुक्ला अचानक युवती के गांव उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि उसने हाथ में चाकू लेकर परिजनों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। जब परिजनों ने पुलिस को फोन करने का प्रयास किया, तो वह घबराकर मौके से मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा। भागते वक्त पैसेंजर वेटिंग हॉल में छिपा आरोपी भागने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल खराब हो गई। आरोपी ने बाइक और चाकू को एक गेराज में छोड़ दिया और स्वयं वाड्रफनगर के पैसेंजर वेटिंग हॉल में जाकर छिप गया। पुलिस ने आरोपी को दबोचा युवती की शिकायत पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 211/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(5), 296, 351(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से मोटरसाइकिल व चाकू बरामद कर लिया। आरोपी उत्कर्ष शुक्ला को 29 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *