मऊगंज में महिला पर रिपोर्ट बदलने का दबाव:घर जलाने की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी; एसपी से मांगी सुरक्षा

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के ग्राम झरी की एक महिला ने एसपी को लिखित शिकायत देकर तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता शीला बसोर का कहना है कि गांव के रंजीत, बल्लू और विकास उसे पहले दर्ज कराई शिकायत वापस लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रात में घर पहुंचकर धमका रहे आरोपी शीला ने बताया कि आरोपी अक्सर रात 11 बजे उसके घर पहुंचते हैं और रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाते हैं। उनका कहना है कि आरोपी धमकी देते हैं कि यदि उन्होंने अपना नाम रिपोर्ट से नहीं कटवाया, तो वे अपने ही घर में आग लगाकर उस पर चोरी और आगजनी का झूठा आरोप लगा देंगे। आगजनी की शिकायत दर्ज कराई थी पीड़िता ने बताया कि 14 नवंबर को उसके घर में आग लगी थी और उसने उस समय आरोपियों के नाम से शिकायत दर्ज कराई थी। शीला का दावा है कि आरोपी बल्लू ने ही घर में आग लगाई थी। जब उस पर आरोप लगाया गया, तो उसने उसे उल्टा धमकाना शुरू कर दिया। अब उसी शिकायत को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। लगातार मानसिक प्रताड़ना का आरोप शीला बसोर ने कहा कि तीनों आरोपी कई दिनों से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं और वह भय के साए में जी रही है। उनका कहना है कि शिकायत वापस न लेने पर आरोपी गांव छोड़ने को मजबूर कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। एसपी से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग स्थिति को गंभीर बताते हुए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई हो, ताकि वह आरोपियों की प्रताड़ना से मुक्त होकर सुरक्षित तरीके से रह सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *