दतिया में ट्रैक्टर ने दो बाइक को मारी टक्कर:एक महिला की मौत, दो घायल; लोग बोले- जाम लगने से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई

दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम दोहर के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 60 साल की महिला लक्ष्मी देवी कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इंदरगढ़ अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। ट्रैक्टर रेत लेकर तोड़ा गांव जा रहा था जानकारी के अनुसार, नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर इंदरगढ़ से रेत लेकर तोड़ा गांव जा रहा था। इसी दौरान दोहर की ओर से आ रहे बाइक चालक चंद्रशेखर कुशवाहा अपनी सास लक्ष्मी देवी को लेकर इंदरगढ़ आ रहे थे। ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार श्रीराम बुधौलिया निवासी परसोदा वामन भी ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जाम की वजह से नहीं पहुंचाई पाई एंबुलेंस ग्रामीणों के मुताबिक, दोहर से इंदरगढ़ बाजार तक सुबह से ही भारी जाम लगा था। हादसे के बाद 112 और 108 को सूचना दी गई, लेकिन जाम के कारण कोई वाहन मौके तक नहीं पहुंच सका। मृतका के नाती मनीष कुशवाहा ने बताया कि परिजन और ग्रामीण छोटी-छोटी गलियों से रास्ता बनाते हुए बाइक पर घायलों को अस्पताल लाए। ड्राइवर मौके से फरार, ट्रैक्टर जब्त इंदरगढ़ थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर इंदरगढ़ थाने में रखवाया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लोग बोले- पहले भी हो चुके हादसे स्थानीय लोगों ने बताया कि इंदरगढ़ क्षेत्र में रेत से भरे ट्रैक्टर तेज रफ्तार से गुजरते हैं। ओवरलोड और लापरवाही भरी ड्राइविंग के कई मामले सामने आ चुके हैं, पर कार्रवाई न होने से दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीण रामसेवक कुशवाहा, मदन सिंह आदि का कहना है कि ट्रैक्टर रोकने पर चालक लड़ाई-झगड़ा करते हैं। एक विवाद पहले भी सामने आया था। लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *