रायपुर में कार पार्किंग विवाद में युवक को दिखाया पिस्टल:कार के टायर का खोला हवा, फिर जान से मारने की धमकी

रायपुर के एक टाउनशिप में कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया है। जिसमें एक व्यक्ति ने दूसरे पर पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। ये पूरा मामला A.T. प्लाज़ा में कार पार्किंग के विवाद को लेकर हुआ है। जहां एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर निवासी को धमकी दे दी। जानकारी के अनुसार विकास बुद्धिराजा ने बताया कि उन्होंने अपनी कार को 26 नवंबर की रात पार्क किया था। अगले दिन सुबह करीब 11:30 बजे सुरक्षा गार्ड ने विकास को बुलाया और बताया कि उनकी गाड़ी की हवा निकाली जा रही है। जब वह नीचे पहुंचे तो एक व्यक्ति उनकी गाड़ी की हवा निकाल रहा था। पुलिस ने दर्ज की शिकायत विकास के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने उसे गाली-गलौच की और अपनी गाड़ी से पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की रिकॉर्डिंग पेनड्राइव में पुलिस को सौंपी है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *