बालाघाट में पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या:5 साल से था प्रेम संबंध, शराब पिलाकर तालाब में धक्का दिया; दोनों आरोपी गिरफ्तार

बालाघाट के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुढ़ी आमा तालाब से मिले महेश सोनवाने के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने महेश की पत्नी सरिता और उसके प्रेमी कमलेश कोहरे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पांच साल से चल रहा था प्रेम संबंध पुलिस जांच में सामने आया कि सरिता और कमलेश के बीच पिछले पांच साल से प्रेम संबंध थे। महेश दोनों के बीच आने लगा था, जिस कारण सरिता और कमलेश ने उसकी हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, सरिता ने ही कमलेश को महेश को रास्ते से हटाने के लिए उकसाया। शराब पिलाकर तालाब में धक्का दिया योजना के तहत 26 नवंबर को कमलेश महेश को बुढ़ी आमा तालाब के किनारे ले गया। वहां उसने महेश को अत्यधिक शराब पिलाई। नशे में धुत हो जाने के बाद कमलेश ने उसे तालाब में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कमलेश वहां से फरार हो गया। गुमशुदगी से हत्या तक ऐसे खुला मामला महेश 26 नवंबर से लापता था। परिजनों ने 27 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 28 नवंबर को पुलिस ने बुढ़ी आमा तालाब से महेश का शव बरामद किया। परिजनों को कमलेश पर पहले से ही शक था। इसी आधार पर जब पुलिस ने कमलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पूरी वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद पत्नी सरिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ऑडियो रिकॉर्डिंग से बढ़ा शक जांच के दौरान पुलिस को सरिता और कमलेश के बीच की एक मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है, जिसमें कमलेश महेश को खत्म करने की बात कह रहा है। हालांकि पुलिस ने इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में यह सबूत सही पाया जाता है तो मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। रिश्तेदारी से शुरू हुई दोस्ती जानकारी अनुसार, महेश की पत्नी सरिता की भांजी का रिश्ता कमलेश के भाई से तय हुआ था। इसी कारण दोनों परिवारों में मेल-जोल बढ़ा और यही रिश्ता आगे प्रेम संबंध में बदल गया, जिसने अंततः महेश की जान ले ली। सीएसपी वैशाली सिंह कराहलिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *