हरदा में कल 4 घंटे बिजली गुल रहेगी:10 बजे से 2 बजे तक मेंटनेंस कार्य होगा, कई इलाके होंगे प्रभावित

हरदा जिला मुख्यालय पर रविवार 30 नवंबर को दोपहर 10 बजे से 2 बजे तक चार घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। यह कटौती 11 केवी गुप्तेश्वर फीडर और उपकेंद्र पर एसीडीसी वायरिंग कार्य के कारण की जाएगी। बिजली कंपनी के जेई राकेश सिलोरे ने बताया कि 33/11 केवी हरदा शहर उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी गुप्तेश्वर मंदिर, 11 केवी इंदौर रोड, खेड़ीपुरा, रेलवे और कोर्ट फीडर की विद्युत सप्लाई प्रभावित होगी। इन फीडरों से संबंधित सिंधी कॉलोनी, विपट कॉलोनी, राजधानी कॉलोनी, ड्रीमलैंड कॉलोनी, ब्रजधाम कॉलोनी, रौनक बिहार कॉलोनी, घंटाघर क्षेत्र, अभिषेक ग्रीन वैली, सिविल लाइन, खंडवा बायपास, भवानी कुंज, अवस्थी कंपाउंड, फाइल वार्ड और कुलहरदा जैसे इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली कटौती के समय को आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *