मंडला में एसआईआर कार्य 99.47 प्रतिशत पूरा:अधिकारी लगातार कर रहे निगरानी; बोले- आज शत प्रतिशत पूरा होने की उम्मीद

मंडला जिले में एसआईआर का काम तेजी से अंतिम चरण में पहुंच गया है। शनिवार दोपहर 12 बजे तक यह प्रक्रिया 99.47 प्रतिशत पूरी हो चुकी थी। अधिकारियों का कहना है कि यदि इसी रफ्तार से काम जारी रहा तो आज रात तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो जाएगा। अधिकारियों की कड़ी निगरानी, बीएलओ पर सख्ती वरिष्ठ अधिकारी लगातार सभी बूथों की प्रगति पर नजर रख रहे हैं। उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा है, जबकि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित बीएलओ को नोटिस जारी किए गए हैं। बीएलओ और अन्य शासकीय कर्मचारी देर रात तक डिजिटलाइजेशन के काम में जुटे हुए हैं ताकि समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी की जा सके। 945 में से 896 बूथों पर काम पूरा जिले के कुल 945 बूथों में से 896 बूथों ने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। शेष 49 बूथों पर कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार सभी बूथों का काम आज ही पूरा हो जाने की संभावना है। विधानसभाओं में भी तेजी, बिछिया 100% पर विधानसभा स्तर पर देखें तो बिछिया विधानसभा में पूरी प्रक्रिया 100 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। मंडला विधानसभा में यह आंकड़ा 98.62 प्रतिशत और निवास विधानसभा में 99.81 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। प्रशासकीय टीम का कहना है कि सभी क्षेत्रों में समन्वय और समय पर निगरानी के कारण पुनरीक्षण कार्य तेजी से आगे बढ़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *